कार खाई में गिरने से माँ-बेटे की मौत, एक अन्य घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी। यहां चिन्यालीसौड़ में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से मां और बेटे की मौत हो गयी है जबकी एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार तड़के बड़ेथी बनचौरा मोटर मार्ग पर मोरगी बैन्ड के पास एक सेलेरियो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बेटा गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है। जबकि वाहन में फंसे दोनों शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ व धरासू पुलिस ने108 एम्बुलेंस के द्वारा 01 घायल व्यक्ति को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में पहुंचाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया। मृतको में पवना देवी पत्नी रुकम सिंह, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़, विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ है। जबकि घायल ब्यक्ति का नाम भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news another injured as car falls into ditch Mother-son killed Uattarkashi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More