माँ ने ही गला दबाकर कर दी अपनी छह महीने की जुड़वां बेटियों की हत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। ज्वालापुर में छह महीने की जुड़वां बहनों की संदिग्ध हालात में मौत का खुलासा करते हुए बताया कि बेटियों के लालन-पालन में दिक्कत से परेशान मां ने ही दोनों की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
 
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि टिहरी गढ़वाल में थाना चम्बा के ग्राम हवेली निवासी महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी यहां धीरवाली में रहता है। वह हरिद्वार में सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में काम करता है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी शिवानी से हुई और फिर उनके जुड़वां बेटियां इशानी व स्नेहा हुईं। इशानी और स्नेहा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों की उम्र महज छह माह थी। पुलिस की जांच के दौरान महेश ने बताया था कि गुरुवार को वह ड्यूटी पर गया था।उसकी पत्नी शिवांगी दूध खरीदने दुकान पर गई थी, वापस लौटने परउसे बेटियां अचेत मिलीं। इस पर वह दोनों बच्चियों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। महेश ने बेटियों की हत्या का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान बच्चियों की मां से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच का खुलासा किया।
 
एसएसपी ने कहा कि मां ने बेटियों की हत्या करने का गुनाह कबूलते हुए बताया कि परिजन उनके साथ नहीं रहते थे। ऐसे में उसे दो-दो बच्चियों को पालने में दिक्कत हो रही थी। इससे वो परेशान हो गई थी। गुरुवार को गुस्से में आकर उसने दोनों को मार डाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news Mother became the accused Mother strangled her six month old twin daughters to death six month old twin daughters strangled her daughters to death uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इंसानों से आगे निकली वफादारी : जिस शख्स ने खिलाया खाना, उसकी जान बचाने कुत्ते ने लगा दी जान की बाजी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    कनखल में कुत्ते की वफादारी का VIDEO हुआ वायरल, हमलावर कुत्ते से भिड़कर बचाया परिचित को   खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जहां आज इंसान कई बार अपनों के प्रति भी ईमानदारी और वफादारी भूल जाता है, वहीं एक बेजुबान ने इंसानियत और […]

Read More
उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More