शैमफोर्ड स्कूल में ममता, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया मदर्स डे 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को मदर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट,प्रधानाचार्या संतोष पांडे एवं अभिभावकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
 
इसअवसर पर विद्यार्थियों ने माताओं को समर्पित गीतों व मनमोहक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के अंतर्गत पैरेंट्स पार्टिसिपेशन गतिविधियों में मदर्स के लिए पॉट डिजाइनिंग, ऐपण मेकिंग, डांस एवं रैम्प वॉक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया।
 
प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने कहा मातृ शक्ति को शब्दों में परिभाषित नहीं किया जा सकता। मां और बच्चे का रिश्ता अत्यंत विशेष एवं भावनात्मक होता है।मां के प्रेम, त्याग और समर्पण का मूल्य चुकाना असंभव है।
 
डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ माताओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं तथा सभी माताओं को भविष्य में भी और अधिक उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां का प्रेम, संस्कार और समर्पण ही समाज की सशक्त नींव है।
 
कार्यक्रम में चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकडेमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, विनोद खोलिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Mother's Day was celebrated with love Mother's Day was organised with love respect and enthusiasm respect and enthusiasm in Shamford School Shamford Senior Secondary School uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज ममता-सम्मान और उत्साह के साथ मदर्स डे का आयोजन शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More