दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी मुकेश बोरा को कोर्ट ने जेल में ही दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक आयोजित करने की दी अनुमति 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। दुष्कर्म और नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी हल्द्वानी जेल में बंद पूर्व बीजेपी नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को पॉक्सो कोर्ट ने 5 फरवरी को हल्द्वानी जेल में ही दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक आयोजित करने की अनुमति दी है।

ज्ञात हो कि मुकेश बोरा पर महिला और उसकी बेटी द्वारा गंभीर आरोप के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विशेष न्यायाधीश दुग्ध संघ के कार्यों में कोई विघ्न न आए, इसे देखते हुए कोर्ट ने जेल में ही बैठक आयोजित करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

मुकेश बोरा के वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए बताया कि दुग्ध संघ के संचालन के लिए हर छह माह में बोर्ड बैठक अनिवार्य होती है, और इस कारण जेल से बाहर बैठक कराना संभव नहीं था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस से सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट मांगी और विशेष न्यायाधीश ने 27 जनवरी को बैठक के एजेंडा को मंजूरी दी। कोर्ट के आदेश के अनुसार 5 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक हल्द्वानी जेल में बोर्ड बैठक होगी। इसमें दुग्ध संघ के 11 सदस्य, सदस्य सचिव और लिपिक को शामिल होने की अनुमति दी गई है। बैठक का खर्च नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा उठाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused of rape and molestation Mukesh Bora nainital news the court gave permission to hold the board in jail. Permission for meeting The court gave permission to Mukesh Bora to hold the board meeting of the milk union in jail to hold the board meeting of the milk union in jail itself uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More