नगर निगम मंगल पड़ाव के पास पुरानी दुकानों को तोड़कर बनायेगा बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां मंगल पड़ाव के पास नगर निगम की पुरानी दुकानों को तोड़कर बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाएगा। इसका डिजायन और खर्च की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाई जाएंगी। बुधवार को अर्किटेक्ट ने इसका निरीक्षण किया। 

नगर निगम मंगल पड़ाव से रोडवेज तक सड़क को मध्य भाग से 12-12 मीटर चौड़ा कर रहा है। इसकी जद में नगर निगम की 14 दुकानें आ रही हैं। नगर निगम इन दुकानदारों को अपने नए शॉपिंग कांप्लेक्स में विस्थापित करने पर विचार कर रहा है। बताते चलें कि नगर निगम के पास सब्जी मंडी मंगलपड़ाव के पास बहुत बड़ी जगह है। यहां कई दुकानें बनी हैं। नगर निगम ने ये दुकानें किराए पर दी हैं। इन दुकानों की स्थिति बहुत ही खराब है। कई दुकानों की टिन शेड गल चुकी है। नगर निगम इन दुकानों की स्थिति सुधारने पर विचार कर रहा है। निगम के अधिकारियों ने बुधवार को आर्किटेक्ट को बुलाया था। आर्किटेक्ट ने इसकी नपाई की। अब आर्किटेक्ट यहां बहुमंजिला शॉपिंग कांपलेक्स का डिजायन बनाएगा। ये इमारत चार मंजिला होगी। इसके बेसमेंट में पार्किंग बनाने की भी योजना है। यहां अतिक्रमण की जद में आने वाले नगर निगम की दुकानों के किराएदारों को भी बसाने पर विचार कर रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स में 56 दुकानें बनाने पर विचार किया जा रहा है। आर्किटेक्ट इसकी डिजायन और लागत बनाकर देगा। फिर निगम बजट का इंतजाम करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Municipal Corporation will demolish old shops and build a multi-storey shopping complex near Mangal Padav Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय पदयात्रा का हुआ आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक बंशीधर भगत, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी […]

Read More
उत्तराखण्ड

खराब सड़को को लेकर शुरू धरने के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आये आमने-सामने, आरोप प्रत्यारोप के बीच हुई तीखी बहस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां कठघरिया चौराहे पर सड़को की खराब हालत को लेकर शुरू हुए धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के बीच तीखी बहस हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शांत कराया। दरअसल, कठघरिया चौराहे […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। हैदराबाद से जुड़े दो साल पुराने अश्लील वीडियो को स्थानीय युवती का बताकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में एक दमकल कर्मी, छह नाबालिग और चार ग्रुप एडमिन हैं। थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने […]

Read More