झील में गिरने से पालिका कर्मी की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


नैनीताल।
 सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह नैनीझील के किनारे शराब पीकर बैठा नगर पालिका का कर्मचारी अचानक झील में जा गिरा, जब तक आसपास के लोगों ने उसको बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सुबह मल्लीताल बैंड स्टैंड के समीप पालिका कर्मी सूखाताल निवासी 54 वर्षीय राजेश शराब पीकर बैठा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। झील में गिरता देख आस पास मौजूद लोगों ने हल्ला किया तो नाव चालक व कुछ स्थानीय युवकों ने उसको झील से निकाल लिया था। इस दौरान वह बेहोश हो गया था। जहाँ लोगों ने उसके पेट से पानी निकाला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस व स्थानीय लोग आनन फानन में उसको बीडी पांडे अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सको ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार; चौथा फरार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र जागरण में गई 14 वर्षीय किशोरी से चार लोगों ने गैंगरेप किया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जागरण स्थल से 150 मीटर दूर गैंगरेप हुआ। शोर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पहुंचा हाईकोर्ट, 7 सितंबर को होगी सुनवाई 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद सामने आए कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ की ओर से इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई है। मामले में आगामी 7 सितंबर, सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More