भवाली। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनकी नब्ज टटोलनी शुरु कर दी है।
मंगलवार (आज) भवाली में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव लेने के साथ ही मतदाता सूची में छूटे नाम दर्ज करवाने की बात करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगे प्रस्तावित निकाय चुनाव में कार्यकर्ता एकजुटता के साथ पार्टी का प्रचार कर पार्टी प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प ले। जिलाध्यक्ष ने हर वर्ग में तीन-तीन नामों के साथ ही सभासद पर भी पैनल भेजने की बात कही। वही मण्डल अध्यक्ष से सभासद पद पर भी आवेदन लेने की बात कही। कहा कि पार्टी सभासद पद पर भी नया नेतृत्व तैयार कर रही है, जिससे कार्यकर्ताओ में नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। इससे पहले मण्डल अध्यक्ष पंकज अद्वेति ने सभी का स्वागत किया। बैठक में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रभारी बहादुर नगदली, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, जुगल मठपाल, भगवती सुयाल, वर्षा आर्य, लवेंद्र क्वीरा, पवन भाकुनी, मुकेश पलडिया, कंचन साह, संजय जोशी, नंदकिशोर पांडे, हितेश साह, नरेश पांडेय, विक्रम क्वीरा, सुनील मेहता, दिनेश आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां 26 वर्षीय महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।मामला आराघर स्थित मदर केयर निजी अस्पताल से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, ज्योति प्रज्वल (26) निवासी लखीबाग ने 29 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के युवक से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना अगस्त की है। […]