नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्वाचित पार्षद के निर्वाचन को निरस्त कर संबंधित सीट को किया रिक्त घोषित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने आपराधिक मुकदमों की जानकारी न देने पर तल्ली बमौरी वार्ड से निर्वाचित पार्षद राजेंद्र सिंह जीना के निर्वाचन को निरस्त करते हुए संबंधित सीट को रिक्त घोषित कर दिया है।

अदालत ने अपने फैसले में कहा राजेंद्र सिंह जीना ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों की जानकारी नहीं दी थी। कोर्ट ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया में “भ्रष्ट आचरण” की श्रेणी में माना है। फैसले में राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन माह के भीतर तल्ली बमौरी वार्ड में पुनः चुनाव कराएं। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगामी उपचुनाव में राजेंद्र सिंह जीना को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

कोर्ट के आदेश के बाद तल्ली बमौरी वार्ड की सीट आधिकारिक रूप से रिक्त हो गई है। हालांकि, राजेंद्र सिंह जीना के पास इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने का विकल्प अभी भी उपलब्ध है। इस निर्णय के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और अब सभी की नजरें संभावित उपचुनाव पर टिकी हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news elected councilor's election annulled Haldwani news Hindi News Hindi news.Nainital District and Sessions Judge sets aside the election of an elected councilor and declares the seat vacant; Uttarakhand News Nainital District and Sessions Judge Nainital District and Sessions Judge sets aside the election of an elected councilor and declares the seat vacant; Uttarakhand News News from the hills seat declared vacant उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट न्यूज खबर सच है की खबर निर्वाचित पार्षद का निर्वाचन निरस्त नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायाधीश पहाड़ की खबर संबंधित सीट रिक्त घोषित हल्द्वानी न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      बागेश्वर। यहां राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शनिवार (आज) सुबह स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।   जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह अपने विद्यालय के […]

Read More
उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More