नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : अब तक 14 की पहचान के साथ यूपी का एक तलवारधारी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

 

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुए हंगामे और अपहरण कांड को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है।जिला निर्वाचन अधिकारी DM और एसएसपी नैनीताल ने एफिडेविट में धटना की पूरी जानकारी दी है।चीफ जस्टिस जी. नरेंद्र और जस्टिस सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

कोर्ट ने मंगलवार को नैनीताल एसएसपी से सीधे पूछा कि घटना में शामिल आरोपियों का आपराधिक इतिहास है या नहीं। इस पर एसएसपी ने जानकारी दी कि अभी तक मिली रिपोर्ट में किसी भी आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि किडनैपर्स में कुछ उत्तर प्रदेश और कुछ उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। अब तक 14 की पहचान कर ली गई है, बाकी की तलाश और पहचान की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

 

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा, यह पूरी घटना सिस्टम का फेलियर है। उत्तराखंड में इस तरह का कल्चर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

इधर, तल्लीताल पुलिस ने अपहरण कांड में शामिल मनदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी बिलासपुर बाज़ार कला, रामपुर को तलवारों के साथ गिरफ्तार किया है। जांच में अब तक उसका कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामला फिलहाल गंभीर मोड़ पर है और कोर्ट की सख़्ती के बाद पुलिस-प्रशासन पर जांच का दबाव और बढ़ गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High court news Nainital District Panchayat President Election: A swordsman from UP arrested with 14 identities so far nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज हाईकोर्ट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More