नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से पहले नैनीताल पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब के साथ चार नशे के तस्करो को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष काठगोदाम पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी मल्ला काठगोदाम गेट के पास चेकिंग के दौरान कैलाश चंद्र सुयाल पुत्र देवी दत्त सुयाल उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सलड़ी अमृतपुर थाना भीमताल जिला नैनीताल के कब्जे से लाल रंग की होंडा सिटी कार संख्या UK07V 3008 में कुल 04 पेटियों में McD0WELS NO-01whisky के 24 बोतल 24 अद्दे व 48 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया वहीं काठगोदाम पुलिस द्वारा पिकअप वाहन से 05 पेटी अंग्रेजी शराब वन विभाग बैरियर से 1 किलोमीटर ऊपर हैड़ाखान रोड के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नीरज सिंह पुत्र तुला सिंह निवासी मुरकुडिया हैडाखान काठगोदाम उम्र 30वर्ष जिला नैनीताल के कब्जे से पिकप संख्या UK04CB 2534 में कुल 05 पेटियों में McD0WELS NO-01whisky के 240 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया। वहीं प्रभारी निरीक्षक भवाली उमेश मलिक के नेतृत्व में पाडली गांव जाने वाली सड़क के पास सुरजीत सिंह पुत्र सुखराम सिंह निवासी बेल पड़ाव रामनगर उम्र 28 वर्ष हाल पता -मोहन होमस्टे कैंची धाम भवाली के कब्जे से 90 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया व उक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। जबकि थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाईवे से प्रतापपुर की ओर अभियुक्त जितेन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी पिपलिया पो0ओ0 शक्तिफार्म जिला ऊधम सिंह नगर उम्र-25 वर्ष के द्वारा मो0सा0 सं0-UA06BH-4986 हीरो स्पलेण्डर पर लगभग 70 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुये सभी को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]