नैनीताल पुलिस ने सपेरा गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन किए बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर सपेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं। यह गिरोह हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

पुलिस के अनुसार पहला मामला 1 मई 2026 को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में सामने आया, जब हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बंद घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इसके अलावा 30 अप्रैल 2026 को मुखानी क्षेत्र में भी घर का लॉक तोड़कर नगदी, पायल, घड़ी और अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

दोनों मामलों के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली और मुखानी पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय पूछताछ से संदिग्धों की पहचान हुई। आरोपी हरिद्वार नंबर की बाइक से इलाके में घूमते और बंद घरों की रैकी करते पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

लगातार जांच और निगरानी के बाद पुलिस ने 9 मई 2026 को बेल बाबा मंदिर हल्द्वानी के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु के रूप में हुई है। तलाशी में पुलिस ने उनके पास से सोने-चांदी के हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, चैन, कटोरे और अन्य कीमती सामान बरामद किया, जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे हरिद्वार से आतेहैं और सपेरे का काम करते हैं। घूमने के बहाने नैनीताल आए और टीपी नगर हल्द्वानी क्षेत्र में होटल में रुककर बंद घरों की रेकी करते थे, जिसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

जांच में यह भी सामने आयाकि आरोपी गुरविंदर के खिलाफ रायपुर और डोईवाला थानों में पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

इस सफल कार्रवाई पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन बरामद crime news Haldwani news Nainital police action Nainital Police Arrest Three Accused Members of 'Sapera' Gang; Recover Gold and Silver Jewelry and Utensils Worth ₹25 Lakhs uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नैनीताल पुलिस की कार्यवाही सपेरा गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More