नैनीताल। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पर्यटन नगरी नैनीताल में सोशल मीडिया पर यातायात जाम की फर्जी फोटो और वीडियो वायरल कर आमजन में भ्रम फैलाने के मामले में नैनीताल पुलिस ने एक ब्यक्ति पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया है।
वीडियो/फोटो की जांच में स्पष्ट हुआ कि यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक एवं तथ्यहीन है, जिसे कमलेश सिंह असगोला निवासी पहाड़पानी, थाना मुक्तेश्वर द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया था। थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त यूजर कमलेश केविरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10,000 का चालान किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचना न केवल जनता में अनावश्यक घबराहट फैलाती है, बल्कि पर्यटन नगरी की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुँचाती है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर बनाए हुए है।कोई भी भ्रामक, असत्य या अफवाहजनक जानकारी फैलाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी। लिहाजा सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा करने से पूर्व उसकी सत्यता अवश्य जांचें। जनपद की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी कृत्य को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। चंपावत से हल्द्वानी आ रहा एक हेलीकॉप्टर रास्ते में अचानक घने बादलों के बीच फंस गया। करीब 15 मिनट तक खराब मौसम के बीच फंसे हेलीकॉप्टर में राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू भी सवार थे। मुश्किल हालात में अनुभवी […]