विंटर कार्निवाल व नव वर्ष जश्न से पहले नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश – सुरक्षा में कोई ढील नहीं
 
नैनीताल। यहां चल रहे विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव व आगामी क्रिसमस, 31 दिसम्बर एवं नव वर्ष 2025 के अवसर पर जनपद नैनीताल में सैलानियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा कार्यक्रमों के सकुशल आयोजन को लेकर नैनीताल पुलिस पूर्णतः तत्पर एवं अलर्ट मोड पर है।
 
पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा स्वयं कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करते हुए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं*, जिनके अनुपालन में जनपद स्तर पर व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है।
 
इसी क्रम में आज दिनांक 24.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा ड्यूटी में लगे सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु स्पष्ट एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
 
 निर्देश —
 
🔹 पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार कार्यक्रमों की समाप्ति तक सभी राजपत्रित अधिकारी एवं प्रभारी बावर्दी रहेंगे, मोबाइल फोन हर समय ऑन रखेंगे तथा सभी प्रभारियों के पास *सेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेगा।
 
🔹 जनपद में स्थापित सभी बैरियरों पर वीडियो कैमरों के साथ पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जहां लगातार वीडियोग्राफी एवं निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।
 
🔹 जनपद के समस्त बॉर्डर एरिया— गड्डप्पू, प्रतापपुर, बेलबाबा, हल्दुआ, गोलापुल, नरीमन तिराहा, हल्द्वानी मोड़, सुभाषनगर, कुंडा चौराहा, केवींआर तिराहा, बाजपुर दोराहा, नयागांव नैनीताल तिराहा,  कालाढूंगी, पंतनगर तिराहा, तीनपानी, भीमताल तिराहा, नंबर एक बैंड, ज्योलिकोट,  रूसी 1, नारायण नगर, मस्जिद तिराहा, नैनी बैंड 1, सेनेटोरियम तिराहा, भवाली चौराहा, भीमताल विकास भवन पार्किंग, खुटानी बैंड, नैनी बैंड 2, रामगढ़ तिराहा, वन विभाग बैरियर कैंची, पनीराम ढाबा खैरना, क्वारब बैरियर नथुवाखान बैरियर, लक्ष्मीखान बैरियर, कसियालेख बैरियर, भटेलिया धनाचूली आदि पर दिन-रात सघन चैकिंग की जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तत्काल रोका जाएगा।
 
🔹 सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि होटल/रिसॉर्ट में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों का फॉर्म-C भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म-सी न भरने की स्थिति में संबंधित होटल / रिसॉर्ट संचालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सभी होटल-रिसोर्ट के संचालकों के साथ गोष्ठी किये जाने के निर्देश दिए गए है।
 
सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर
 
नैनीताल पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, अफवाहपूर्ण अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
 
नैनीताल पुलिस आमजन एवं सैलानियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
एसएसपी नैनीताल ने कहा कार्निवाल हर्षोल्लास का महोत्सव है, यह 8 वर्षों के बाद पुनः हो रहा है, हम सभी को कानून के दायरे में रहकर इसका आनंद लेना चाहिए। कानून का उल्लंघन करने वाले, अराजक तत्व या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Nainital Police on high alert Nainital Police on high alert ahead of Winter Carnival and New Year celebrations uttarakhand news Winter Carnival and New Year celebrations उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर विंटर कार्निवाल व नव वर्ष जश्न

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More