नैनीताल वासियों और सैलानियों को बड़ी राहत, शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल परिसर को पार्किंग उपयोग के लिए किया आवंटित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। लंबे समय से पर्यटन सीज़न में पार्किंग की भारी समस्या से जूझ रहे नैनीताल वासियों और सैलानियों को बड़ी राहत देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने मैट्रोपोल होटल परिसर, जो कि शत्रु संपत्ति के रूप में अधिसूचित था, को अस्थायी रूपसे उत्तराखंड सरकार को पार्किंग के रूप में उपयोग के लिए आवंटित कर दिया है। यह आदेश आगामी निर्देशों तक प्रभावी रहेगा। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए अनुरोध पत्र के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्र से आग्रह किया था कि नैनीताल में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या को देखते हुए पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस क्रम में शत्रु संपत्ति के अंतर्गत आने वाले मैट्रोपोल होटल परिसर के खुले स्थान को पार्किंग के रूप में अस्थायी आवंटन देने का आग्रह किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजकर इसकी स्वीकृति की जानकारी दी। इस निर्णय से नैनीताल में पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को पार्किंग की विकट समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय के लिए गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल के लिए यह फैसला दूरगामी प्रभाव वाला है और इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगी ताकि भीड़भाड़ की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big relief to Nainital residents and tourists enemy property Metropol Hotel complex allotted for parking use nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज पार्किंग उपयोग हेतु आवंटित शत्रु संपत्ति मैट्रोपोल होटल परिसर

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More