मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी पर होली व रमजान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने को नैनीताल एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिले में सख्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वाले, जबरन रंग लगाने वाले और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने शुक्रवार को कोतवाली मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाएं और आगामी त्योहारों के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कर्मचारी सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस दौरान डॉ. मंजूनाथ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध होने पर बीट कॉन्स्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक सभी की जिम्मेदारी तय होगी।ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग या लापरवाही करने वालों पर ‘नो वर्क नो पे’ नीति लागू होगी। महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ अभियान तेज किए जाएंगे, साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी लगातार जारी रहेगी। नशे में ड्राइविंग, स्टंट और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस लागू होगा और रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग किया जाएगा।

त्योहारों को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई होगी, अफवाह फैलाने वालों की निगरानी के लिए सोशलमीडिया सेल सक्रिय किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में विशेष तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पुलिस बल और उनके परिवार के हौसले को बढ़ाने के लिए डॉ मंजूनाथ ने 39उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई। इन छात्रों में नवनीत तिलारा, रोहित नाथ गोस्वामी, अंजली फर्त्याल, नम्रता राणा, तनीश राणा, तनवी रौतेला, हिमांशी चंद्र, कनक सैनी, कृषिका पांडे, मयंक सिंह, नमन सिंह मर्तोलिया, देवांश बिष्ट, तनुजा भट्ट और आदित्य शर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

एसएसपी ने कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून के उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

गोष्ठी में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू/पीएसी प्रभारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Holi and Ramzan monthly crime review meeting Nainital SSP gave instructions for strict security arrangements Nainital SSP gave instructions for strict security arrangements to make Holi and Ramzan peaceful and safe at the monthly crime review meeting Nainital SSP gave instructions for strict security arrangements to make them peaceful and safe uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल एसएसपी ने दिए सख्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने को नैनीताल एसएसपी के निर्देश हल्द्वानी न्यूज होली व रमजान

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More