नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 45 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नानकमत्ता। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और नानकमत्ता पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में हेरोइन तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर 151.17 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 45 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक तस्कर ऊधमसिंहनगर जिले में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने वाला है। सूचना के आधार पर किच्छा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर इलाके में दबिश दी गई, जहां एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे यह हेरोइन नानकमत्ता निवासी प्रिंस सिंह ने दी थी। जांच में यह भी सामने आया कि प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर पहले से ही नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

गिरफ्तार युवक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक थाना, और उत्तराखंड के केलाखेड़ा व गदरपुर थाना क्षेत्रों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने कई अन्य तस्करों के नाम भी बताए हैं, जिनके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है, जिसे सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नानकमत्ता में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला से अभद्रता करने और सोशल मीडिया पर धमकी भरा वीडियो वायरल करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत भुल्लर ने आम जनता से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी तरह के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल न हों। उन्होंने नशा तस्करी की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2656202 और 9412029536 जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

 

एसटीएफ ने साफ किया है कि राज्य में ‘ड्रग्स-फ्री देवभूमि’अभियान के तहत नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रदेशभर में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और नशे के सौदागरों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 45 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद crime news In a joint operation nainital news Narcotics Task Force and police jointly seized heroin worth Rs 45 lakh and arrested a smuggler the Narcotics Task Force and the police arrested a smuggler with heroin worth Rs 45 lakh. Uttarakhand News udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एक तस्कर गिरफ्तार क्राइम न्यूज नानकमत्ता न्यूज नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

उपेक्षा से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता ने दिया पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में मजबूत पैठ रखने वाले वरिष्ठ नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के अनुसार लक्सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद खारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत कारणों […]

Read More
उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More