प्राकृतिक विपदाएँ हमारा प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम है – स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पर्यावरण के प्रति जागरूक होना हमारा पुनीत कर्तव्य 
 
 
गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहाँ श्री हरि कृपा धाम आश्रम में वृक्षारोपण करके भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। ग्लोबल वार्मिंग व समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर हो रही भयानक प्राकृतिक आपदाओं का कारण पर्यावरण का विकृत होता स्वरूप ही है। समय रहते यदि हम जागरूक ना हुए तो भविष्य में होने वाले विनाशकारी दुष्परिणामों को भोगने के लिए हमें मजबूर होना पड़ेगा। हम सभी भगवान शिव के अभिषेक, पूजन, वंदन व व्रत इत्यादि के साथ-साथ सघन वृक्षारोपण भी करें। भगवान शिव का ही एक स्वरूप है वृक्ष। जैसे भगवान शिव ने सारी दुनिया को अमृत बाँटा व स्वयं हलाहल विष का पान किया। वृक्ष भी सभी को ऑक्सीजन का अमृत बांट रहे हैं व स्वयं कार्बन डाइऑक्साइड लेकर विष का पान कर रहे हैं । वृक्ष और शिव एक समान, दें अमृत करते विषपान। 
 
 
उन्होंने कहा कि प्रकृति माँ को शृंगार विहीन होने से बचाएँ। पृथ्वी माँ के श्रृंगार हैं वृक्ष। प्रकृति हमारी जन्मदात्री माँ से भी अधिक हमारी रक्षा करती है, परंतु प्रकृति के नियमानुसार यदि नहीं रह कर अपितु उससे खिलवाड़ करें तो यह रक्षक होने के बजाय हमारी भक्षक भी बन सकती है। आए दिन जहाँ तहाँ बाढ़, भूकंप, सूखा, प्राकृतिक अन्यान्य विपदाएँ हमारी प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य ,वनसंपदा आदि हमारी प्रकृति माँ के श्रृंगार है। पृथ्वी माँ को शृंगार विहीन होने से बचाने के लिए स्वयं को प्राकृतिक आपदाओं से बचाकर सुखी भविष्य बनाने के लिए अपने क्षेत्र के सौंदर्य आकर्षण पहचान को बनाए रखने के लिए प्रकृति व यहाँ की अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरों के साथ खिलवाड़ बंद करके उनके संरक्षण पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। समय रहते यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बाद में पश्चाताप के अलावा हमारे हाथ कुछ भी शेष नहीं रहेगा।
 
 
महाराज श्री के दिव्य प्रवचनों से सभी मंत्रमुग्ध व भावविभोर हो गए। इस बीच क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर हज़ारों वृक्ष लगाये जाएँगे। तथा सभी ने वृक्षारोपण का व वृक्षों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Natural disasters are the result of our playing with nature - Swami Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu Religion Spirituality News Swami hari chaitanya mahaprabhu US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More