टीबी-एचआईवी से बचाव को लेकर एनसीसी कैडेटों को किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
खटीमा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी आर्मी और एयरफोर्स विंग के कैडेटों के लिए टीबी-एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को टीबी और एचआईवी संक्रमण से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी देना तथा उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव गोस्वामी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजय पांडेय के निर्देशन में हुआ।
 
कार्यक्रम के दौरान राजकीय अस्पताल स्थित आईसीटीसी की परामर्शदाता धर्मेश गुप्ता ने एचआईवी संक्रमण के प्रमुख कारणों, संक्रमण फैलने के तरीकों, बचाव के उपायों, जांच प्रक्रिया और उपचार संबंधी जानकारी दी। बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। सही समय पर जांच और नियमित उपचार से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने कैडेटों से एचआईवी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों तक प्रमाणिक व वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने की अपील की।
 
जिला पीएमडीटी टीबी-एचआईवी समन्वयक नवल किशोर पंडित ने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें जागरूक करने का उद्देश्य यह है कि वे अपने परिवार, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में टीबी और एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई लोग बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं और समय पर जांच व उपचार नहीं कराते। ऐसे में कैडेट महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
 
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संजीव जोशी ने टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी रहना, लगातार बुखार आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, भूख न लगना और कमजोरी महसूस होना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। टीबी की पुष्टि होने पर उपचार की पूरी अवधि तक नियमित रूप से दवा लेना बेहद जरूरी है। बीच में दवा छोड़ने से बीमारी दोबारा बढ़ सकती है और दवा प्रतिरोधी टीबी का खतरा भी पैदा हो सकता है।
 
उन्होंने कैडेटों को संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए। खांसते और छींकते समय मुंह ढकना, कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन रखना, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतना और संक्रमित व्यक्ति को समय पर उपचार दिलाना इसके प्रमुख उपाय हैं। उन्होंने कैडेटों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में टीबी के लक्षण वाले लोगों को जांच और उपचार के लिए प्रेरित करें तथा बीमारी को लेकर किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने दें।
 
कार्यक्रम में वक्ताओं ने एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाने, संक्रमित रक्त या असुरक्षित उपकरणों से बचने और आवश्यकता पड़ने पर अधिकृत केंद्रों पर जांच कराने की सलाह दी। कैडेटों ने भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
 
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, समिति के मनीष राणा व सदस्य, राजकीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक और एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से टीबी और एचआईवी के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Hindi News Khatima news NCC cadets sensitized about prevention of TB and HIV NCC cadets sensitized about TB and HIV prevention; Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एनसीसी कैडेटों को किया जागरूक खटीमा न्यूज टीबी-एचआईवी से बचाव

More Stories

उत्तराखण्ड

ऋषिकुल परिसर में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ :135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधियां वितरण 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      हरिद्वार/श्यामपुर कांगड़ी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा सप्ताहव्यापी जनजागरूकता एवं चिकित्सा अभियान का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का […]

Read More
उत्तराखण्ड

लाठी-डंडों से लैस युवकों ने रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा, वीडियो वायरल होते ही आरोपियों की तलाश में पुलिस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मसूरी। मसूरी पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाणा के कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों पर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एफआईआर सार्वजनिक पोर्टल बंद होने पर हाईकोर्ट सख्त, 23 सितंबर को होगा तकनीकी डेमो 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल।उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुकदमों की एफआईआर से जुड़ा सार्वजनिक पोर्टल बंद किए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य पुलिस से पूछा कि मुकदमे दर्ज होने के बाद उनकी जानकारी सार्वजनिक पोर्टल […]

Read More