मसूरी। मसूरी पेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाणा के कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों पर लाठी डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
शिकायतकर्ता मनीष ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और आते ही उसके तथा उसके साथियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई और मनीष समेत उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।
घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर रेस्टोरेंट के अंदर घुसते और वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया है। पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना को लेकर शिकायत मिली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार/श्यामपुर कांगड़ी। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में ऋषिकुल परिसर, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हरिद्वार द्वारा सप्ताहव्यापी जनजागरूकता एवं चिकित्सा अभियान का शुभारंभ कांगड़ी गांव स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल।उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुकदमों की एफआईआर से जुड़ा सार्वजनिक पोर्टल बंद किए जाने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने राज्य पुलिस से पूछा कि मुकदमे दर्ज होने के बाद उनकी जानकारी सार्वजनिक पोर्टल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठों की टीम का विस्तार करते हुए नए सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद इन नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में देहरादून महानगर से साधना शर्मा, शिक्षक […]