हल्द्वानी। जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्रों में NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।
अपर जिलाधिकारी/परीक्षा के नोडल अधिकारी सौरभ असवाल ने अवगत कराया गया है कि उक्त परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने हेतु जिले में कुल 9 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे सभी केन्द्र हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत बनाए गए थे। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्व एवं सफलता से सम्पन्न हुई।
जनपद नैनीताल के हल्द्वानी नगर में स्थित परीक्षा केंद्र पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड हल्द्वानी जिसमें कुल 384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा हेतु आवेदन किया था, जिसमें से कुल 369 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर में पंजीकृत 360 में से 349 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। एमबी इंटर कॉलेज नियर दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी में पंजीकृत 313 में से 300 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त हल्द्वानी के एमबी पीजी कॉलेज सहित 6 अन्य परीक्षा केंद्रों में कुल पंजीकृत 2352 में से 2272 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा दी।
कुल 9 परीक्षा केन्द्रों में 3409 परीक्षार्थियों द्वारा आवेदन भरे गए थे जिसमें से 3290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 119 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराए जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें मुकेश सिंह नेगी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नैनीताल, नंद किशोर अधिशासी अभियंता जल संस्थान, लालकुआं, अनुराग नेगी रीजनल ऑफिसर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी को नियुक्त किया गया था।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]