न कांग्रेस न भाजपा अब जनता का विश्वास निर्दलीय बॉबी पवार के साथ, मिल रहा ऐतिहासिक समर्थन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गरजा है शेर, खोल भाजपा-कांग्रेस की पोल

देहरादून। कहते है…

लोग खोजने है तो
परवाह करने वालों को खोजिए
यूज करने वाले तो आपको
खुद ही खोज लेंगे

अब ऐसा ही टिहरी लोकसभा क्षेत्र पहली बार ऐतिहासिक रूप में एक अनोखे संघर्ष की कथा लिखने जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि राष्ट्रीय दलों से इतर एक निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पवार ने ना सिर्फ सत्तासीन भाजपा की निंदे उड़ाई हुई है, बल्कि कांग्रेस भी नतमस्तक नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

जानकर सूत्रों के अनुसार हालात यह कि अब कि कांग्रेस प्रत्याशी भी आंतरिक बैठकों में यह कहने को मजबूर हो गए है कि अगर परिस्थितिया पक्ष में ना रही तो निर्दलीय प्रत्याशी बोबी पवार को अप्रत्यक्ष समर्थन दे जीत की ओर ले जाना।

आज बॉबी पवार द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया गया। सबसे पहले सहसपुर में महारैली को संबोधित किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में युवा शामिल हुए। इसके बाद बॉबी पूर्व सैनिकों से मिलने पहुंचे। बॉबी ने सहसपुर में भर्ती घोटाले के साथ-साथ भू कानून, मूल निवास, पहाड़ों में पलायन जैसे तमाम क्षेत्रीय मुद्दों पर वोट की चोट करने की बात कही। तो वहीं पूर्व सैनिकों के बीच पहुंच बॉबी पवार ने अग्निवीर योजना, पूर्व सैनिकों की ओपीएस स्कीम को बंद करने से हो रहे नुकसान सहित तमाम सैन्य परिवारों की समस्याओं को जाना। इस दौरान बॉबी पवार ने कहा कि चुनाव तो आएंगे जाएंगे परंतु परिणाम कुछ भी हो वह आजीवन जनता के बीच में रहेंगे। सैन्य परिवारों से लेकर युवाओं अथवा क्षेत्रीय जनता के लिए जो संभव होगा वह करेंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बॉबी पवार को उनके द्वारा देहरादून में किए गए ऐतिहासिक संघर्ष के लिए सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ज्ञात हो कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा भारतीय घोटाले को लेकर आंदोलन अभी भी जारी है। बॉबी सीबीआई जांच से लेकर तमाम मुद्दों पर अभी भी मुखर है। जिससे युवाओं के साथ-साथ महिलाएं पूर्व सैनिक सहित पहाड़ में रहने वाला एक बड़ा वर्ग बॉबी के समर्थन में उतरता नजर आ रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news getting historic support Neither Congress nor BJP now has public trust with independent Bobby Pawar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More