दो घण्टे तक वाहन के जाम में फंसने से नवजात की हुई मौत, पिता ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। सीएचसी साहिया से एक दिन के नवजात को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर पर नवजात को लेकर विकासनगर की तरफ ले जाने के दौरान कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड में मलबा आने के चलते वाहन के फंस जाने पर एक दिन के बच्चे की हुई मौत। नवजात को खोने से सदमे में आये पिता ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए है अस्पताल में हंगामा काट दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

जानकारी के अनुसार चकराता ब्लॉक के रिखाड़ गांव में रहने वाले अंकित की पत्नी आशा देवी ने सीएचसी साहिया में शुक्रवार सुबह एक बच्चे को जन्म दिया। वही रात को नवजात को अचानक बुखार चढ़ गया। जिसकी जानकारी अंकित ने नर्स को दो दी। नर्स ने हायर सेंटर में दिखाने के लिए कहा। शनिवार सुबह 7.00 बजे अंकित किसी कार चालक से लिफ्ट मांगकर विकासनगर की ओर निकला। कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पर मलबा आ रखा था। इस दौरान वाहन बीच रास्ते में फंस गया। करीब दो घंटे हो गए और मलबा हटाया नहीं जा सका है और नौ बजे के आसपास नवजात ने दम तोड़ दिया। पिता अंकित का आरोप है कि अगर अस्पताल प्रशासन समय से उन्हें नवजात की स्वास्थ्य की स्थिति की सही जानकारी दे देता तो उसकी मौत नहीं होती है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news father accused hospital administration of negligence newborn died Newborn died due to vehicle stuck in traffic jam for two hours uttarakhand news Vehicle stuck in traffic jam for two hours

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More