मंडी परिषद उत्तराखंड के नव नियुक्त अध्यक्ष ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ ग्रहण किया पदभार 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

रुद्रपुर। मंडी परिषद उत्तराखंड के नव नियुक्त अध्यक्ष डा. अनिल कपूर “डब्बू” ने आज विधिवत रूप से धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंडी निदेशालय रुद्रपुर मे पद ग्रहण किया।

पद ग्रहण क़े बाद पत्रकारों से बात करते हुए डा. अनिल ने कहा कि सभी क़े साथ मिलकर कार्य करते हुए मंडी परिषद के गौरवशाली इतिहास को कायम रखना, पहाड़ क़े किसानों की उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए परिषद कृत संकल्प रहेगी। किसानों की उपज को बाजार उपलब्ध कराने परिषद का मुख्य ध्येय होगा। अध्यक्ष डॉ अनिल डब्बू के कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विधायक शिव अरोरा, भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, सह मीडिया प्रभारी चन्दन बिष्ट, विवेक सक्सेना, कमलेन्द्र सेमवाल, अमित नारंग, आनंद दर्मवाल, किशोर जोशी, प्रताप रैकवाल, सुमित नदगली, लाखन बिष्ट, गणेश पंत, विजय मनराल, जीतेन्द्र मेहता, भुवन जोशी, भुवन भट्ट, डा वारसी, दीपक मेहरा, आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता डॉ अनिल कपूर डब्बू को उत्तराखंड मंडी परिषद का अध्यक्ष अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसका वो पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे, मंडी परिषद का काम किसानों की समस्याओं को दूर करना है जिसके लिए वो दिन-रात काम करेंगे। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे और मुख्यमंत्री के सहयोगी के रूप में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Newly appointed Chairman of Mandi Parishad Uttarakhand takes charge with religious rituals rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More