नव नियुक्त एसएसपी ने संभाली जिले की कमान, टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु किया प्रेरित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नवांगन्तुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा बहुउद्देश्यीय भवन हल्द्वानी के पुलिस कार्यालय में गार्द सलामी लेने के उपरान्त जनपद नैनीताल का कार्यभार ग्रहण किया गया। मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल वर्ष 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं तथा इससे पूर्व एसपी रूद्रप्रयाग, एसएसपी अल्मोड़ा, पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय, पुलिस अधीक्षक सीआईडी हल्द्वानी एवं पुलिस अधीक्षक सर्तकता अधिष्ठान हल्द्वानी के पद पर नियुक्त रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

जनपद के सभी पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी/थाना-चौकी एवं शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर सभी से रूबरू होकर थाना एवं चौकी प्रभारियों से थाना-चौकी में आने वाले शिकायतकर्ताओं, पर्यटकों एवं आमजनमानस से विनम्रता पूर्ण व्यवहार एवं कर्तव्यनिष्ठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही अपने अधिनस्थों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने एवं सभी पुलिस अधि0/कर्मगणों को साथ लेकर टीम वर्क के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ध्येय वाक्य मित्रता, सेवा और सुरक्षा को चरितार्थ करने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो पुलिस अधिकारी या कर्मचारी अच्छा काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो गलत काम करेगा उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जनपद के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुए कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जायेगा, जिसके लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनपद नैनीताल पुलिस पूरे मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

उन्होंने कहा वर्तमान में ड्रग्स, साईबर ठगी, महिला सुरक्षा एक चुनौती का विषय है ऐसे मामलों में कड़ी कार्यवाही की जाए। साईबर ठग आमजन मानस की जीवनभर की कमाई एक झटके में उड़ा रहे हैं, साईबर ठगी के मामले सामने आने पर साईबर ठगों को गिरफ्तार करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news inspired to work with teamwork Newly appointed SSP took command of the district SSP nainital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More