नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

लालकुआं। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। विवाहिता का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का शव रविवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने केसाथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
बताया जा रहा है कि अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था और विवाह को एक वर्ष पूरा होने के तुरंत बाद उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 
मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में है। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग लालकुआं पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Newlywed Found Hanging Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Body Found Hanging from Ceiling Fan Hook suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज फंदे पर लटकी नव विवाहिता लालकुआं न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More