एनएच-74 घोटाले का आरोपी ईडी की हिरासत में, पूछताछ हेतु ले गई देहरादून  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार को ईडी ने छापा मारकर एनएच-74 घोटाले के आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ के लिए देहरादून लेकर रवाना हो गई। 

बता दें कि गदरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिरिधर नगर निवासी चरन सिंह को कुछ वर्ष पूर्व एनएच-74 के फर्जी तरीके से मुआवजा लेने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में एसआईटी द्वारा जांच के साथ ही चरन सिंह जमानत पर रिहा होकर आया था। चरण सिंह ने रुद्रपुर रोड पर ज्ञान विहार कॉलोनी के मोड़ पर सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी खोली हुई है। आज दोपहर करीब दो बजे चार गाड़ियों में सवार होकर आए पुलिस बल के बीच ईडी के अधिकारियों की टीम ने चरन सिंह को हिरासत में ले लिया और आनन-फानन में देहरादून की ओर ले गए। पूरी कार्रवाई गुप्त तरीके से हुई जिसकी स्थानीय पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी गई। कुछ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे पर उन्होंने किसी भी तरीके की जानकारी देने से मना कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: NH scam NH-74 scam accused in ED custody taken to Dehradun for questioning US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More