चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत के साथ हीं कई लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली।शाहदरा ज़िले के विवेक विहार इलाके में रविवार(आज) तड़के एक चार मंज़िला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:48 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद दमकल विभाग हरकत में आ गया। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर 14 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।कड़ी मशक्कत के बाद करीब 6:25बजे आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इसके बाद भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

दमकल कर्मियों और पुलिस टीमों ने मिलकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया।अब तक करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मलबे से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

डीसीपी शाहदरा आर पी मीणा के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। उनका कहना है कि प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और घायलों को जल्द इलाज दिलाना है।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जांच एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और मामले की गहन जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की गई है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में अभी भी कुछ लोग फंसे हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 9 Dead and Several Injured in fire 9 Dead and Several Injured in Massive Fire at Four-Story Building fire accident Massive Fire Engulfs Four-Story Building new delhi news आग लगने से  9 लोगों की मौत व कई  लोग घायल आग से दुर्घटना चार मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग नई दिल्ली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More