विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चमोली। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम हुए भीषण हादसे में नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य की तलाश जारी है। हादसे में घायल 12 श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और एक श्रमिक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हादसा 13 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे हुआ। उस समय सुरंग में 25 से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। बताया गया कि परियोजना की 3.5 किलोमीटर लंबी सुरंग में करीब 1.8 किलोमीटर भीतर ग्रेविटी प्वाइंट पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और सुरंग के ऊपरी हिस्से से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा अंदर आ गया। देखते ही देखते सुरंग में अफरातफरी मच गई और कई श्रमिक मलबे और पानी की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के मंडप से पहले लूट का खेल :  फर्जी दुल्हन सहित अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त में 

झारखंड निवासी प्रत्यक्षदर्शी निस्तरा भिंगरा ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि हादसे के वक्त सुरंग में सेटेरिंग का काम किया जा रहा था। अचानक तेज आवाज के बाद पानी और मलबे का तेज बहाव आया, जिससे श्रमिक इधर-उधर छिटक गए। उन्होंने बताया कि वह भी पानी और मलबे में बहते हुए सुरंग के बाहर की ओर आए और इस दौरान मलबे में धंसते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

हादसे के बाद एनडीआरएफ समेत अन्य बचाव दलों ने राहत अभियान शुरू किया। एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा के अनुसार, सुरंग के भीतर पानी, दलदल और ऑक्सीजन की कमी के कारण रात में अभियान को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह बचाव अभियान दोबारा शुरू किया गया और लापता श्रमिकों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  NSUI प्रत्याशी मेहुल शाह के समर्थन में कांग्रेस की संयुक्त बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बनी रणनीति  

घायलों में 10का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर, एक का श्रीनगर और एक का पीपलकोटी में चल रहा है। हादसे में प्रभावित अधिकांश श्रमिक बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं।

444 मेगावाट क्षमता वाली विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण टीएचडीसी-एनटीपीसी की ओर से किया जा रहा है। परियोजना का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हादसा निर्माणाधीन सुरंग के उस हिस्से में हुआ, जहां पैकिंग का कार्य चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report chamoli news Devbhoomi News Hindi News Hydroelectric Project News from the hills News From the Pahad nine workers dead search for six ongoing search underway for six others; Uttarakhand News tunnel accident Vishnugad-Pipalkoti Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project: Nine workers killed in accident

More Stories

उत्तराखण्ड

बागेश्वर में शनिवार (आज) दोपहर महसूस हुए भूकंप के झटके  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां शनिवार (आज) दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग से ऑनर किलिंग तक… झबरेड़ा में बहन और पड़ोसी की हत्या से सनसनी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। एक युवक पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। दोनों को सीने में गोली लगने की बात सामने […]

Read More
उत्तराखण्ड

ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक हत्याकांड में 5 साल बाद आया फैसला, दो मुख्य दोषियों को उम्रकैद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश अंबिका पंत की अदालत ने ईंट-भट्ठा मालिक अजय मलिक की हत्या में मुख्य आरोपी विपिन कुमार और अभिषेक को हत्या और आपराधिक साजिश के मामले में दोषी ठहराकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपिन को आर्म्स एक्ट के मामले में भी सात […]

Read More