रिकार्ड के रख रखाव में कमी पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष का अल्ट्रासाउंड सेंटरों को नोटिस

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने हरिद्वार जिले की  स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ हरिद्वार और रुड़की के 15 अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान हरिद्वार में शर्मा इमेजिंग अल्ट्रासाउंड सेन्टर और रुड़की में सहारन नूर होम अल्ट्रासाउंड सेंटर के रिकार्ड रख रखाव सही नहीं पाए गये जिसपर टीम द्वारा दोनों को नोटिस दिया गया। टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज भी देखने के साथ अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर की डिग्रियां भी चेक की।

यह भी पढ़ें 👉  2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखण्ड भाजपा में इस्तीफे के गरमाई राजनीती 


इस दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सेंटर पर अल्ट्रासाउंड होने के इंतजार कर रही एवं अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं से बात की और कहा कि आज देश की बेटियां भी बेटों से आगे बढ़कर अपने परिवार, समाज व राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। लिहाजा समाज को भी बेटियों के प्रति पुरानी सोच बदलनी होगी। उन्होंने माताओं से बेटे व बेटी को एक समान समझने के साथ ही बेटियों को शिक्षा दिलाकर आत्मनिर्भर बनाने का संदेश भी दिया। ज्योति साह ने कहा कि सभी को बच्चे दो ही अच्छे स्लोगन की सार्थकता को समझना होगा।बच्चे अधिक होंगे तो कुपोषण का शिकार होंगे, मां कमजोर होगी, परिवार में गरीबी का बोझ पड़ेगा।लड़कियां होना सम्मान का विषय है औऱ दोनों में अंतर करना कुदरत के विधान को नकारने जैसा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया जाता रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के वडयूडा गांव में मकान ढहने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत   

निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ विवेक तिवारी, एलएमओ डॉ श्रुति, तहसीलदार हरिद्वार शालिनी मौर्य, तहसीलदार रुड़की ललित मोहन पोखरियाल, नायाब तहसीलदार हरिद्वार गणेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला कॉर्डिनेटर रवि सांडल, एनजीओ से दीपेश और सहायक दीपक करगेती आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More