अब बाराबंकी जिले से भी आया एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा मामला, लेखपाल बनते ही मांगने लगी तलाक 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाराबंकी। बरेली के बाद अब बाराबंकी जिले से एसडीएम ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है। यहां पर शादी के बाद पढ़ लिखकर लेखपाल बनी एक महिला ने अपने किसान पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पत्नी ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा भी दाखिल कर दिया है। हालांकि, पारिवारिक न्यायालय कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी की तरफ से दाखिल तलाक के मुकदमे को आधारहीन पाते हुए खारिज कर दिया है। पति के अनुसार पढ़ने में रुचि को देखते हुए उसने अपनी जमीन बेच कर पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, जिसके बाद उसकी पत्नी लेखपाल पद पर चयन हो गया।  चयन होने के कुछ दिन बाद उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया। जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मजरे गाल्हामऊ गांव के रहने वाले अमरीश कुमार की शादी 20 फरवरी 2009 को जैदपुर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव के रहने वाले रामचरन की बेटी दीपिका के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में ही दीपिका का ग्रेजुएशन पूरा हुआ। पति के अनुसार पढ़ने में रुचि को देखते हुए उसे एमए और बीएड कराया। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग में दाखिला कराया। पति अमरीश, दीपिका को कोचिंग लाने और ले जाने के साथ ही अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाता रहा। इस दौरान उसे आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इससे निपटने के लिए उसे अपना खेत बेच दिया। साल 2018 में पत्नी दीपिका का चयन लेखपाल के पद पर हो गया। इसके कुछ माह बाद वह अपनी आठ वर्षीय बच्ची को लेकर मायके चली गई। बाद में उसने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक का मुकदमा दाखिल कर दिया। पारिवारिक न्यायालय कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी की तरफ से दाखिल तलाक के मुकदमे को आधारहीन पाते हुए खारिज कर दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Barabnki news Now a case like SDM Jyoti Maurya also came from Barabanki district she started demanding divorce as soon as she became Lekhpal up news

More Stories

उत्तर प्रदेश न्यूज

मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा –  प्रमोद तिवारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लखनऊ। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा चुनाव आयोग के रहते कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।तिवारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को सिर्फ पद […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

किशोरी को 7 दिन तक बंधक बना कलमा पड़ने के लिए मजबूर कर चिमटे से दागने के साथ ही दी यातनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  कानपुर। यहां रावतपुर की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा कर सात दिन तक बंधक बना धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। किशोरी ने आरोपी व उसके परिजन पर जबरन मांस खिलाने की कोशिश करने और चिमटे से दागने के आरोप लगाए। […]

Read More
उत्तर प्रदेश न्यूज

222 करोड़ की जमीन दान कर स्वामी चिन्मयानंद ने शाहजहांपुर में शिक्षा के नाम लिखा इतिहास   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शिक्षा के विस्तार के लिए 222 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति (जमीन) राज्य के विश्वविद्यालय को दान की है। इस ऐतिहासिक और बड़े फैसले के साथ, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के अंतर्गत आने […]

Read More