अब 5 से 12 वर्ष के बच्चों को भी लग सकेगी कोरोना वैक्सीन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


नई दिल्ली। अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( DCGI)  ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। इसके तहत 5-6 साल के बच्चों को बायोलाजिकल ई की कार्बेवैक्स लगाई जाएगी। साथ ही 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन व कार्बेवैक्स। वहीं 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

सूत्रों के अनुसार, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ और कार्बेवैक्स दोनों ही विकल्प के तौर पर 6 से 12 साल के आयुवर्ग के लिए होंगे।  DCGI ने कुछ शर्तों के साथ 6 से 12 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है। पिछले ही सप्ताह DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। शुरुआत में व्यस्कों को दी जाने वाली कोवैक्सीन फिलहाल 15-18 साल के आयुवर्ग को दी जा रही है। बता दें कि 15-18 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को जनवरी में मंजूरी दी गई थी। इसके बाद 16 मार्च से 12 साल के अधिक उम्र वालों के लिए कार्बेवैक्स के डोज की शुरुआत की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Korona vaccine Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More