अब हल्द्वानी की आवासीय कॉलोनी में दिखाई दिया गुलदार का मूवमेंट, लोगो ने वन विभाग से की सुरक्षा की मांग  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भीमताल के धारी ब्लॉक के पास दुदली में कल वन विभाग द्वारा एक गुलदार को पकड़ा था लेकिन हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है। कमलुवागांजा के बाद आरटीओ रोड के सत्या विहार क्षेत्र में भी रात के समय रियासी इलाके में गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है, जिसकी चलते लोगों के मन में भय बना हुआ है। साथ ही वह अपने बच्चों को घर के बाहर भी नहीं भेज रहे। तो वही शाम के समय पंचायत घर के पास हरिपुर जमन सिंह गांव की तरफ विनोद बिष्ट नाम के एक व्यक्ति के ऊपर गुलदार में झपटा मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

पिछले दो दिन में गुलदार ने दो पालतू कुत्तों को भी मारा है। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सिर्फ खानापूर्ति करते हुए सर्च अभियान किया। जिस तरह से लगातार गुलदार लगातार जंगलों को छोड़कर रिहायशी इलाकों में देखे जा रहे हैं उससे लोगों के अंदर भय का माहौल बन गया है और वह जल्दी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। जबकि वन विभाग के प्रयास कुछ ठोस नहीं दिख रहे। आरटीओ रोड स्थित सत्य विहार कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में इसका वीडियो भी देखने को मिला हैं, जिसमें गुलदार सड़क के तरफ आराम से आता हुआ दिख रहा है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Now Guldar's movement seen in residential colony of Haldwani people demanded protection from forest department Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More