अब 45 से 60 साल की उम्र के नेता ही बन सकते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अब 45 से 60 साल की उम्र के नेता ही बन सकते हैं। पार्टी ने मंडल अध्यक्ष के बाद अब जिलाध्यक्ष पद के लिए भी आयु सीमा तय कर दी है।
 
बताते चलें कि इन दिनों भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पार्टी को 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों का चयन करना है। इसके लिए अब पार्टी ने मानक भी तय कर दिए हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए जहां 35 से 45 साल की आयु सीमा तय की गई है वहीं जिलाध्यक्ष के लिए 45 से 60 साल की आयु सीमा तय की गई है। मंडल अध्यक्ष की तरह ही जिलाध्यक्ष के भी सिर्फ दो कार्यकाल ही हो सकते हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष पद के लिए भी मानक तय किए गए हैं और इसमें भी हर जिले में सामाजिक समीकरण का ध्यान रखा जाना अनिवार्य है। पार्टी 2027 की चुनावी रणनीति के तहत राज्य में मजबूत संगठन खड़ा करनी चाहती है ऐसे में पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को इन पदों पर तरजीह दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों के चयन में विधायक, सांसद के साथ ही वरिष्ठ नेताओं की भी राय ली जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Leaders aged between 45 to 60 years can become BJP District President Now only leaders aged between 45 to 60 years can become BJP District President uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More