अब मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने ही खोला पार्टी के खिलाफ मोर्चा, बोले निर्दलीय ही मैदान में उतरने पर करेंगे विचार

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


नैनीताल । नैनीताल विधान सभा सीट पर भाजपा द्वारा कांग्रेस की बागी सरिता आर्य को प्रत्याशी बनाये जाने से मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी व इस सीट से प्रबल दावेदारी कर रहे दिनेश आर्य ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है । उन्होंने पार्टी के निर्णय की खिलाफत करते हुए कहा कि वे पार्टी के अन्य दावेदारों के साथ विचार विमर्श कर निर्दलीय ही मैदान में उतरने पर विचार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

आज यहां पत्रकारों से वार्ता में दिनेश आर्य ने कहा कि नैनीताल सीट पर अब कांग्रेस ही लड़ रही है। क्योंकि दोनों प्रत्याशी कांग्रेस के ही है। भाजपा कार्यकर्ता अब तक क्षेत्र में दल बदलू को वोट न देने की अपील जनता से कर रहे थे और अब पार्टी ने खुद दल बदलू को प्रत्याशी बनाया है, तो वे अब जनता से दल बदलू के पक्ष में मतदान करने की अपील कैसे करेंगे ? दिनेश आर्य ने कहा कि वे 2002 से पहले मुक्तेश्वर व बाद में नैनीताल से टिकट की मांग करते रहे। वे लगातार क्षेत्र में रहते हुए आपदा व कोरोना के समय जनता के बीच रहे, लेकिन बदले में पार्टी का यह रवैय्या कष्टदायक है। इस निर्णय से वे अत्यंत आहत हैं। वे पार्टी के वर्तमान प्रत्याशी का समर्थन नही करेंगे और 28 जनवरी से पूर्व पार्टी छोड़ने या स्वयं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने पर फैसला लेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   


पत्रकार वार्ता में नैनीताल सीट के अन्य प्रत्याशी कमला आर्य, अनुसूसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य भी मौजूद थे। हालांकि वार्ता में नाराज चल रहे अन्य नेताओं को भी पहुंचना था, लेकिन वे देर तक नहीं पहुंच सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More