दिल्ली हाई कोर्ट में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के बीच अचानक चलने लगे अश्लील वीडियो

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
दिल्ली। यहां हाई कोर्ट में वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए चल रही इस कार्यवाही के बीच अचानक अश्लील वीडियो चलने लगे, जिससे अदालत की कार्यवाही बाधित हो गई। इस अप्रत्याशित घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। 
 
जानकारी के अनुसार जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, कुछ समय बाद स्क्रीन पर आपत्तिजनक वीडियो दिखाई देने लगे। अदालत ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से वही वीडियो चलने लगे। इससे साफ हुआ कि यह कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि कुछ गंभीर समस्या हो सकती है।
 
स्थिति को बिगड़ता देख अदालत ने तुरंत वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम को बंद कर दिया, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी या दुरुपयोग को रोका जा सके। यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया, जिससे सुनवाई की गरिमा बनी रहे। कुछ समय बाद जब VC सिस्टम को फिर से चालू किया गया, तो एक बार फिर वही समस्या सामने आई। अश्लील वीडियो दोबारा चलने लगे, जिससे यह शक और गहरा हो गया कि सिस्टम के साथ छेड़छाड़ की गई है।
 
इस दौरान एक ऑटोमेटेड आवाज भी सुनाई दी, जिसमें दावा किया गया कि सिस्टम को अमेरिका से हैक किया गया है। संदेश में यह भी कहा गया कि मीटिंग को तुरंत बंद कर दिया जाए और दोबारा शुरू न किया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि यह आपत्तिजनक कंटेंट कुछ यूजर अकाउंट्स के माध्यम से प्रसारित हुआ। इन अकाउंट्स की पहचान श्रीधर सरनोबत और शीतजीत सिंह के नाम से की गई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इन अकाउंट्स का दुरुपयोग हुआ या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया।

इस ऑडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया। इस घटना के बाद अदालत के वर्चुअल सिस्टम पर साइबर हमले की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया गया हो सकता है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को सौंप दी गई है।यहयूनिट साइबर अपराधों की जांच में विशेषज्ञ मानी जाती है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi high court news Delhi High Court Virtual Conference delhi news Obscene Videos Suddenly Start Playing During Hearing Obscene Videos Suddenly Start Playing During Virtual Conference at Delhi High Court दिल्ली न्यूज दिल्ली हाई कोर्ट की वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग दिल्ली हाई कोर्ट न्यूज सुनवाई के बीच अचानक चलने लगे अश्लील वीडियो

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More