रास्ते से ठेला हटाने को कहने पर फड़ ठेला वालो ने दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा व्यापारी नेता के पुत्र को 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। रास्ता जाम होने पर ठेला हटाने को कहने पर ठेले वालो ने नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के पुत्र अनुज अग्रवाल को डेढ़ सौ मीटर तक दौड़़ा-दौड़ाकर पीटा। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने दो फड़ – ठेला वालो को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज अग्रवाल की बर्तन बाजार में बर्तनों की दुकान है। दोपहर में अनुज अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में कारखाना बाजार के समीप सड़क पर कुछ विक्रेता ठेलों पर मोजे व अन्य सामान बेच रहे थे। इससे रास्ता जाम था। ऐसे में उन्होंने ठेला किनारे करने को कहा। यह बात ठेले वालों को नागवार हुई और वे हाथापाई पर उतारू हो गए। अनुज वहां से किसी तरह बचकर निकले तो ठेला विक्रेताओं ने उन्हें दौड़ा लिया। उन्हें काफी दूरी तक जमकर पीटा। हेलमेट व अन्य चीजों से उन्हें पीटा गया।उनके सीने, गले और बाएं पैर में चोटें आईं। जानकारी पर पहुंचेअन्य व्यापारी व परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए और इलाज कराया। जिसके बाद काफी संख्या में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पिटाई करने वालों की सीसीटीवी के जरिये शिनाख्त की। कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि सिद्धार्थ राठौर और राधाकृष्ण निवासी गढ़ समताआश्रम को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news On being asked to remove the cart from the road the pushcart drivers rushed and beat the son of a business leader uttarakhand news When asked to remove the handcart from the road

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More