अवैध बस अड्डे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने आरटीओ प्रवर्तन को दिए अवैध गतिविधियों को बंद करने के निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां अवैध बस अड्डे की शिकायत जिला अधिकारी तक पहुंचने पर जिलाधिकारी ने आरटीओ प्रवर्तन को सख्त निर्देश दिए हैं की अवैध गतिविधियों को बंद किया जाए और परिवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। 

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि शहर में परिवहन के क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए उनके द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही इस पर एक्शन लिया जाएगा। गौरतलब हो कि बीते दिवस बस अड्डे के पास एक बच्चे की मौत हो गई थी। जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। उसकी जांच भी जिलाधिकारी द्वारा आरटीओ को दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की संयुक्त तकनीकी टीम द्वारा हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग में संचालित वाहनों की 02 नवंबर को सघन फिटनेस जाँच की गई। जिसमें उक्त मार्ग पर संचालित बसों सहित अन्य यात्री वाहनों की मौके पर ही एआरटीओ प्रशासन विमल पाण्डे, एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि भट्ट एवं सम्भागीय निरीक्षक (तकनीकी) द्वारा सघन तकनीकी जाँच की गई। वही जाँच में 05 चालान बिना लाईसेन्स, 2 बिना फिटनेस, 01 बिना पॉल्यूशन, 02 बिना परमिट, 05 बिना टैक्स, 02 अनऑथराईज़ आल्ट्रेशन एवं नॉट फंक्शन स्पीड गवर्नर में 02 चालान किये गये। कुल 15 वाहनों के चालान मौके पर किये गये। जबकि 40 से अधिक वाहनों की जाँच की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate gave instructions to RTO enforcement to stop illegal activities Haldwani news On complaint of illegal bus stand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More