फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने पर शिक्षिका बर्खास्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के बाजपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनकपुर में नियुक्त शिक्षिका गिन्दर पाल को फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
 
शिक्षिका गिन्दर पाल की नियुक्ति 16 अक्तूबर 2009 को हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग द्वारा निर्गत प्रथमा और मध्यमा प्रमाणपत्रों के आधार पर हुई थी। हालांकि जब इन दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो हिन्दी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग (इलाहाबाद) ने इन्हें फर्जी और कूटरचित घोषित कर दिया। जब प्रमाणपत्रों पर संदेह हुआ तो 12 सितंबर 2023 को शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया था। बाद में न्यायालय के आदेश पर उनका निलंबन निरस्त कर दिया गया और उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया। लेकिन आरोप पत्र के जवाब में शिक्षिका द्वारा कोई पुख्ता साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए, जिससे उनके प्रमाणपत्रों की सत्यता सिद्ध हो सके। 28 अक्तूबर 2024 को हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि शिक्षिका के मध्यमा और उत्तमा प्रमाणपत्र व अंकपत्र फर्जी हैं। इस आधार पर गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही डीईओ ने उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश भी जारी किए हैं। डीईओ ने बताया कि अभी कई शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच चल रही है। अभी और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Education Officer gave instructions to register an FIR rudrapur news Teacher dismissed for getting a job on the basis of fake certificates udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More