स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों और पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और प्रदेशभर से चयनित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मान पदक प्रदान किए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन उन अमर बलिदानियों को स्मरण करने का है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

मुख्यमंत्री आवास और भाजपा कार्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण


मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और उत्तराखंड में नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।उन्होंने आगामी 25 वर्षों की विकास योजनाओं पर काम करने और जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया, जहां राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami hoisted the flag and honored the family members of freedom fighters and policemen CM Dhami hoisted the flag on Independence Day dehradun news honored the family members of freedom fighters and policemen On Independence Day uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों और पुलिसकर्मी सम्मानित

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More