हरेला पर्व के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण एवं पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन साथ ही नैनीताल डे केयर सेंटर का हुआ पुनः संचालन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल/हल्द्वानी।  जनपद नैनीताल में अध्यक्षा उपवा डॉ अलकनंदा अशोक की पहल UPWWA के अंतर्गत उपवा अध्यक्षा नैनीताल हेमा बिष्ट पत्नी पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर पुलिस परिवार की महिलाओं के द्वारा नैनीताल पुलिस लाइन एवं थाना काठगोदाम तथा थाना हल्द्वानी परिसर में 150 से भी अधिक वृक्षारोपण  कर अपनी संस्कृति को जीवित रखने का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  क्वारब के पास पुल के दोनों ओर से मलबा व बोल्डर आने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग बंद 

पुलिस महिलाओं के उपवा के तहत हरेला पर्व के अवसर पर पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। गो ग्रीन – गो क्लीन संस्था टीम के साथ स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक करते हुए पुलिस कर्मचारियों के साथ थानों में स्थित परिसरों तथा प्रांगणों में साफ सफाई अभियान चलाया गया। प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा पहाड़ी व्यंजन पूरी, खीर, सेल, रायता, आलू के गुटके, मीठे पूवे, विभिन्न प्रकार की सब्जियां आदि बनाई गई। इसके अतिरिक्त  कोविड-19 महामारी के चलते पुलिस लाइन नैनीताल में डे केयर सेंटर 2 साल से बंद होने के कारण अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए आज पुनः संचालन किया गया। जिसके फल स्वरुप अधिकारी/ कर्मचारियो को ड्यूटी जाने पर अपने बच्चों को निःसंकोच पुलिस डे केयर सेंटर नैनीताल में भेज सकते हैं। जहां बच्चों की देखरेख के साथ साथ कौशल विकास के लिए भी उपकरण स्थापित किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news On the auspicious occasion of Harela festival tree plantation and hill cuisine competition was organized as well as Nainital Day Care Center was re-opened Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गंगा नदी में डूबे दो किशोर, एसडीआरएफ ने शुरू किया सर्चिंग अभियान  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      ऋषिकेश। पौड़ी के कुनाऊ गांव के पास दो किशोर गंगा नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने किशोरों को खोजने के लिए सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।   पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 15 सितंबर को सुबह थाना लक्ष्मणझूला अंर्तगत […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत के बाद 17 सितंबर से एक बार फिर वर्षा की संभावना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। प्रदेशभर में अगले दो दिन वर्षा से राहत की संभावना है। दून समेत कुछ जनपदों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। 17 सितंबर से एक बार फिर प्रदेशभर में मानसून के सक्रिय होने और वर्षा की संभावना है।    शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ के लिए आज से आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर भरेंगे उड़ान, यात्रा को मिलेगी रफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रप्रयाग। आज से केदारनाथ के लिए आठ हेली कंपनियों के हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। अब यात्रियों को धाम पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही यात्रा को भी रफ्तार मिलेगी। अभी तक दो ही कंपनियां गुप्तकाशी और शेरसी से उड़ान संचालित कर रही थीं। शनिवार को छह […]

Read More