भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर प्रस्तावित आभार रैली की तैयारी पूर्ण, दस हजार से अधिक युवा करेंगे भागीदारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर हल्द्वानी में कल एक मार्च को प्रस्तावित नकल विरोधी कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री की आभार रैली में दस हजार से अधिक युवा भागीदारी करेंगे। इस रैली के लिए नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा में पूरी तैयारी कर ली गई है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि यह निश्चित रूप से मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक फैसला है। बच्चों को अपने भविष्य की चिंता लगी है। उनकी तैयारियों को बार-बार नकल विरोधी तहस-नहस कर रहे थे, इसलिए मुख्यमंत्री ने आम नकल कराने वाले संस्थाओं और लोगों के खिलाफ कड़ा कानून तैयार कर लिया है। 10000 से अधिक युवा हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। इसके लिए युवा मोर्चा की ओर से सारी तैयारियां कर ली गई है और पार्टी उन्हें सहयोग कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रैली प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून बनाये जाने पर प्रदेश के सभी युवा उनका आभार जताते हैं।  कहा कि हम सभी अभिभावक हैं और आज तक हमारे बच्चों को नकल माफियाओं द्वारा इस प्रकरण में सैकड़ों लोगों को फर्जी तरीके से नकल करा कर उनके सपनों को चकनाचूर करने का काम किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब इस पर खड़ा कानून बना लिया है। नकल कराने वाले किसी भी संस्था को आजीवन कारावास और ढाई करोड़ रुपए का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया है जिससे अब युवाओं के चेहरे खिलने लगे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रवक्ता प्रकाश रावत, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, महामंत्री नवीन भट्ट, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news Haldwani news more than ten thousand youth will participate On the call of Bharatiya Janata Yuva Morcha preparations for the proposed gratitude rally are complete Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More