बिल्डर एवं कम्पनी की एमडी की तहरीर पर तीन कारोबारियों पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। शहर की महिला बिल्डर के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने हल्द्वानी के कारोबारी समेत अन्य के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि किरतपुर मोड़ स्थित एक प्रोजेक्ट की जमीन पर गुरमीत सिंह पुत्र हरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र हरविंदर सिंह व पंकज जोशी पुत्र रामदत्त जोशी निवासी हल्द्वानी द्वारा लगातार कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। जिसकी एवज में रुद्रपुर की बिल्डर प्रिया शर्मा और हल्द्वानी के कारोबारी गुरमीत सिंह का मामला पुलिस विभाग में जांच में चल रहा था। वहीं एलाइट प्लस इंफ्रा कंपनी की एमडी प्रिया शर्मा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरमीत सिंह समेत 3 लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बिल्डर प्रिया शर्मा ने आरोप लगाया है कि 11 व 12 मई की रात को कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हाइड्रो क्रेन की मदद से कंपनी का गार्ड रूम और उसमें रखा गया फर्नीचर व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। जिसके आधार पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More