कुमाऊँ आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशों पर सड़क पर उतरी  परिवहन विभाग की टीम ने 100  वाहनों का चालान करने के साथ पाँच गाड़ियां करवाई बंद 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविन्द पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को विभिन्न टीमों के माध्यम से अनेक क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया।

इन चेकिंग अभियान में परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडेय एवं अनुभा आर्य ने संभागीय निरीक्षक हल्द्वानी विनोद गुंजियाल के साथ रामनगर बाजपुर कालाढूंगी मार्ग से आने वाली बसों की ऑन रोड संयुक्त निरीक्षण किया।इसमें उनकी फिजिकल व मैकेनिकल कंडीशन की आरआई द्वारा जांच की गई। टीमों ने इनके प्रदूषण की स्थिति की भी जांच की। चूंकि ऐसा देखा जा रहा था, ये गाड़ियाँ धुआं अत्यधिक दे रही है, तो ऐसे वाहनों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही के साथ ही प्रदूषण जांच केंद्रों पर वाहनों को रुकवाकर उनका प्रदूषण जांच भी कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

एक अन्य और टीम जिसमें परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार एवं परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल शहर में प्रवेश करने वाले रेंटल और टैक्सी बाइक के विरुद्ध अभियान चलाया गया इस अभियान में जो वाहन नैनीताल शहर में प्रवेश के लिए अनुमन्य नहीं है, उनके परमिट के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिवाहन पाँच हजार रुपए की का जुर्माना लगाया गया, उन्हें चेतावनी दी गई आगे संचालित किए जाने की दशा में उनका परमिट निलंबित/ निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

अभियान में 35 रेंटल टैक्सी बाइकों के चालान किए गए। 9 बसों की मकेनिकल और फिजिकल कंडीशन ठीक नहीं पाई गई, जिसमें उनके चालान किए गए 20 वाहनों के मौके पर ही प्रदूषण जांच करवा के उन्हें प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस चेकिंग अभियान में विभिन्न टीमों द्वारा कुल 100 से अधिक चालान किए गए पाँच गाड़ियां बंद भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 100 vehicles moving a team of Northern Transport Department stopped the operation of five vehicles with 100 vehicles on the road Devbhoomi News Directions of Kumaon Commissioner and District Collector five vehicles stopped Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad Northern Transport Department team on road On the directions of Kumaon Commissioner and District Collector uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More