नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमों के विपरीत संचालित 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। जिले में अवैध और नियमों के विपरीत संचालित हो रहे होमस्टे पर नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के तहत परगना अधिकारियों और पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम ने कईक्षेत्रों में होमस्टे इकाइयों की जांच की।

जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं जिसमें कई होमस्टे में मालिक स्वयं निवासरत नहीं पाए गए। जबकि नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है। इसके अलावा पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जा रहा था। कुछ इकाइयों में रिसेप्शन स्टाफ रखकर उन्हें होटल और रेस्टोरेंट की तरह संचालित किया जा रहा था, जबकि कई होमस्टे को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से चलाया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इन अनियमितताओं के आधार पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त कर 55 इकाइयों पर ₹10,000 प्रति इकाई का जुर्माना भी लगाया गया है। क्षेत्रवार कार्रवाई में धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 5, हल्द्वानी में 5 और कैंची धाम क्षेत्र में 7 होमस्टे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नोटिस अवधि में चल रहे अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होमस्टे व्यवस्था की मूल भावना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि पर्यटन क्षेत्र में पारदर्शिता और व्यवस्थित संचालन बना रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action taken against homestay units on the instructions of the Nainital District Magistrate nainital news On the instructions of the Nainital District Magistrate Registration of 150 homestay units operating against the rules was cancelled.l the registration of 150 homestay units operating against the rules was cancelled uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नियमों के विपरीत संचालित 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त नैनीताल जिलाधिकारी के निर्देश पर होमस्टे इकाइयों पर कार्यवाही नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More