एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने महिला से चेन स्नैचिंग के शातिर हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
हल्द्वानी। भोटियापड़ाव क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनकर फरार अभियुक्त को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व लूटी गईं चैन बरामद की है।
 
जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मई को चौकी क्षेत्र भोटियापड़ाव में एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा सोने की चेन छीनकर फरार होने की घटना सामने आई थी। घटना के सम्बन्ध में वादिनी नीता शाह निवासी तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम,जिला नैनीताल द्वारा दिनांक 18 मई  को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर मु0 FIR नं0-166/26 धारा 304(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
 
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा तत्काल संज्ञान लेतेहुए घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल को विशेष टीम गठित कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
 
गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्य संकलन एवं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की गहन जांच व अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल निवासी खना गोटिया, सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई।
 
दिनांक 19 मई को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से —
●  वादिनी से छीनी गई सोने की चेन
● घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल
● अवैध 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस
बरामद किया गया।
 
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS  की बढ़ोत्तरी की गई। वहीं अवैध हथियार बरामद होने पर अभियुक्त के विरुद्ध अलग से मु0 FIR नं0-169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।
 
अभियुक्त से बरामदगी-
 
• एक सोने की चेन (पीली धातु)
• अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)
• एक अवैध तमंचा 315 बोर
• एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
 
 
अभियुक्त निकला शातिर हिस्ट्रीशीटर-
 
गिरफ्तार अभियुक्त सीबीगंज बरेली थाने का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी एवं अन्य गंभीर धाराओं में 10 अभियोग पंजीकृत हैं। जिसकी अपराधी गतिविधियों के चलते 02 बार गुजरात पुलिस एवं रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में इसके पैर में गोली भी लग चुकी है।
 
पंजीकृत अभियोग-
 
1- FIR no-147/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना प्रेमनगर बरेली
2- FIR no-330/22 धारा 392/411/414 भादवि चा0 थाना मीरगंज बरेली
3- FIRno-340/22 धारा 392/411 भादवि चा0थाना प्रेमनगर बरेली
4-  FIR no-894/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना बारादरी बरेली
5-  FIR no-30/23 धारा 420/147/148/323/420/427/452/504/506 भादवि चा0थाना नवाबगंज बरेली
6- FIR no-128/23 धारा 392/411/413/420 भादवि चा0थाना हाफिजगंज बरेली
7- FIR no-374/23 धारा 363/376(2)(N)/376(3) भादवि चा0थाना सीबीगंज बरेली
8- FIR no-560/24 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट चा0 थाना रुद्रपुर
9- FIR NO166/26 धारा 304(2)  बीएनएस चा0 थाना हल्द्वानी
10- FIR -169/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम चा0 थाना हल्द्वानी
 
अभियुक्त की गिरफ्तारी टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता
2. व0उ0नि0 भूपेन्द्र मेहता
3. उ0नि0 आरती
4. कानि0 दिनेश नगरकोटी
5. कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी
6. हे0कानि0 इसरार नवी CCTV 
7. हे0कानि0 त्रिलोक सिंह SOG
8. कानि0 कुन्दन कठायत SOG
9. कानि0 अशोक रावत SOG
10. कानि0 भानू ओली SOG
11. कानि0 अनिल गिरी SOG 
12. कानि0 अरविन्द SOG
 
 
 
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Acting on strict directives from SSP Dr. Manjunath TC crime news Haldwani news the police have arrested a notorious history-sheeter involved in chain-snatching from women uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश क्राइम न्यूज महिला से चेन स्नैचिंग का शातिर शातिर हिस्ट्रीशीटर पुलिस गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More