हल्द्वानी/चोरगलिया । जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजुनाथ टीसी के सख़्त निर्देशों के अनुपालन में चोरी/नकबजनी के अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोरगलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13.04.2026 को वादी बलजीत सिंह निवासी देवपुर सनवाल, थाना चोरगलिया द्वारा अपने भाई के घर में 12.04.2026 की रात्रि में हुई चोरी के संबंध में मु0FIR नं0-18/2026 धारा 305(A)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल व सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी-सुरागरसी के दौरान चोरगलिया क्षेत्र से 02 शातिर अभियुक्तों करन पुत्र मदन लाल, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष एवं संजय बिष्ट पुत्र प्रताप बिष्ट, निवासी बागजाला स्टेडियम के पास, काठगोदाम, उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद सामान-
* 02 गीजर (V-GUARD व Khaitan कंपनी)
* 01 पानी की मोटर (Kirloskar कंपनी)
* 01 छत का पंखा (Crompton कंपनी)
* 01 हरा बैग जिसमें 17 जोड़ी बिना सिले महिला-पुरुष के कपड़े
* 01 स्कूटी (UK04-AS-3465)
बरामद सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹50,000 है। स्कूटी के वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग में धारा 317 (2)BNS की वृद्धि कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास-
* करन: FIR नं0 271/2021, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना काठगोदाम
* संजय बिष्ट: FIR नं0 53/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना काठगोदाम
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक निधि शर्मा, हे0का0 चन्द्रशेखर एवं का0 संदीप सिंह सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]