मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्नेहिल आमंत्रण पर मुख्यमंत्री आवास पधारे श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज

ख़बर शेयर करें -
 
खबर सच है संवाददाता 
 
उत्तराखंड ही नही भारत के गौरव हैं स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज- पुष्कर सिंह घामी
  
देहरादून। शनिवार (कल )अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रमों में से परम पूज्य श्री महाराज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्नेहिल आमंत्रण पर मुख्यमंत्री आवास पर पधारे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री विनय रूहेला व अनेक मंत्रियों व गणमान्य लोगों ने श्री महाराज का हार्दिक स्वागत किया। 
 
इस दौरान स्वामी हरि चैतन्य पुरी  महाराज के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चैतन्य पुरी महाराज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि भारत के गौरव है। कहा कि मुझे समय-समय पर महाराज जी का आशीर्वाद मिलता रहता है और मैं अपने आप को बहुत धन्य समझता हूं कि स्वामी हरि चैतन्य महाप्रभु ने संपूर्ण विश्व में भारतीय सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार करके भारत का गौरव बढ़ाया है। उनका स्वागत व सम्मान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।  इस दौरान देश व प्रदेश के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। महाराज श्री एक घंटे तक वहाँ रहे।
 
उल्लेखनीय है कि महाराज श्री ने संपूर्ण देश की पैदल यात्रा करके व लगभग संपूर्ण विश्व में स्थान स्थान पर जाकर भारत की अमूल्य व महान संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है। विश्व धर्म संसद व यूनिवर्सल पीस कांफ्रेंस जो कि सियोल ओलंपिक स्टेडियम सियोल दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई उसमें भारत का प्रतिनिधित्व करके भारत का मान बढ़ाया। महाराज श्री को बेस्ट स्पिरिचुअल लीडर ऑफ़ इंडिया, बेस्ट इंटरनेशनल स्पिरिचुअल लीडर इन हिन्दू मैथोलॉजी, इंटरनेशनल पीस अवार्ड, पर्यावरण रत्न व ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ़ कॉमंस लंदन में भारत गौरव सम्मान मिल चुका है। 
 
मुख्यमंत्री आवास के कार्यक्रम के बाद महाराज श्री 1982 से परम स्नेह व आस्था रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रेमपूर्ण आग्रह पर देहरादून में ही उनके राजनीतिक जीवन पर बनी डाक्यूमेंट्री के लोकार्पण समारोह में भी पधारे।स्वयं हरीश रावत, पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोधियाल, पूर्व मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने भी महाराज श्री का हार्दिक स्वागत किया। श्रद्धालुओं के साथ शाम के दर्शनों के सत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कैबिनेट मंत्री विनय रूहेला, मंत्री मधु भट्ट, मुख्य प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस गरिमा मेहरा दसोनी व भाजपा व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, अनेक अधिकारी भी उपस्थित रहे। देहरादून में भी श्री महाराज जी का अग्रिम पावन जन्मोत्सव अनेक स्थानों पर धूमधाम से मनाया गया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Religious News Shri Hari Kripa Peethadheeshwar Shri Shri 1008 Swami Shri Hari Chaitanya Puri Maharaj visits the Chief Minister's Residence upon the affectionate invitation of Chief Minister Pushkar Singh Dhami uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज धार्मिक न्यूज मुख्यमंत्री आवास पधारे श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी महाराज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More