रुड़की। यहां एक भीषण सड़क हादसा में हरिद्वार यूनिवर्सिटी के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। दोनों छात्र बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे और स्कूटी से रुड़की आ रहे थे, तभी उनकी स्कूटी सामने से आ रही एक आल्टो कार से टकरा गई।
मृतक छात्र की पहचान सौरभ सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है, घायल छात्र आयुष कुमार बिहार निवासी है। दोनों छात्र हरिद्वार यूनिवर्सिटी के आरसीबी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे और कॉलेज से रुड़की जगराते का सामान लेने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हादसे में शामिल आल्टो कार को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]