हल्द्वानी मीडिया सेंटर में हुआ एक दिवसीय विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

 

स्वस्थ पत्रकारिता सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है – जिलाधिकारी नैनीताल

शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना – नितिन उपाध्याय 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। पत्रकारों की व्यस्त दिनचर्या, अनियमित जीवनशैली और कार्यभार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आज (गुरुवार) हल्द्वानी मीडिया सेंटर में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश चन्द्र पंत एवं संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने संयुक्तरूप से किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल और संयुक्त निदेशक सूचना ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने के साथ समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति संवेदनशील है तथा उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड और विभिन्न रक्त जांच सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग और दंत रोग विशेषज्ञों के साथ फिजिशियन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस शिविर में हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लगभग 100 से अधिक पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह शिविर राज्य सरकार की “सबका स्वास्थ्य, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

शिविर में डॉ आर एस कुंवर (फिजिशियन), डॉ सुधांशु सिंह (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ पी एस खोलिया (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ अनीता पवार (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ विजय (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ दीप्ति (दंत रोग विशेषज्ञ), फार्मेसिस्ट दीपा सुनारी, जिला सूचना अधिकारी गिरिजा जोशी, सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित मेडिकल टीम और कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Media Center Haldwani news One day special medical and health camp organized One day special medical and health camp organized at Haldwani Media Center uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक दिवसीय विशेष चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी मीडिया सेंटर

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More