वाहन गहरी खाई में गिरने से एक की मौत, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी गढ़वाल। यहां एक वाहन खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई। SDRF टीम ने खाई में उतर शव को बरामद किया। 

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार को चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचित हुआ कि तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक वाहन संख्या यूके 17 सीए- 4895 सड़क से खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकयता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ 500 मीटर नीचे खाई मे रोप के माध्यम से उतरकर देखा कि एक व्यक्ति अत्यंत गम्भीर अवस्था में है। टीम द्वारा गहनता से चेक करने पर पाया कि उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। SDRF टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर बोर्ड व रोप की मदद से खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त घटना में वाहन नदी में चला गया है, जिसकी सर्चिंग के लिए आज सुबह एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला रवाना होगी। इस दौरान एसडीआरएफ टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, मुख्य आरक्षी संतोष रावत, मुख्य आरक्षी जितेन्द्र नेगी, आरक्षी शिव शंकर, पैरामीडिक्स विनोद गैरोला एवं चालक राहुल शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news One died after the vehicle fell into a deep gorge SDRF recovered the body tehri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More